संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अहड़वाला गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में टैलेंट शो आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीसीए की साक्षी, दूसरे स्थान पर आशीष व तृतीय स्थान पर बीए का अभिषेक रहा।
एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर बीए की सानिया, दूसरे स्थान पर बीकॉम की लविश व तृतीय स्थान पर बीए की सुदीक्षा रहीं। समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर लविश तथा साथी, दूसरे स्थान पर हर्षिता और साथी तथा तृतीय स्थान पर ज्योति और हिमांशु रहे। मिमिक्री में प्रथम स्थान पर बीसीए का प्रद्युमन, दूसरे स्थान पर आशीष तथा तृतीय स्थान पर बीए की गीता रही।
मोनो एक्टिंग में प्रथम स्थान पर बीए का पंकज, दूसरे स्थान पर राजीव तथा तृतीय स्थान पर प्रिंस रहा। इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग में प्रथम स्थान पर बीसीए का हिमांशु, दूसरे स्थान पर बीकॉम की प्रिया तथा तृतीय स्थान पर बीए का जतिन रहा। प्राचार्य डॉ. सर्वजीत कौर ने कहा कि विद्यार्थी आगे बढ़कर हर गतिविधि को करने का प्रयास करते हैं तो उनकी प्रतिभा में चार चांद लग जाते हैं और उनमें आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।
डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा आज का युवा देश की ताकत है, जिसे अनुशासन में रहने की बहुत ही आवश्यकता है क्योंकि अनुशासन में रहकर ही हम जीवन में उन्नति कर सकते हैं। प्राचार्य ने प्रतिभागियाें को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में डॉ. सतनाम सिंह, अनुकृति चौहान, आरती अरोड़ा, डॉ. सुमन पंजेटा, डॉ. सतनाम सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।