फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बद्रीनाथ से लौट रहे युवक के सचिन की हादसे में मौत

Fri, 13 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। बद्रीनाथ धाम से यात्रा से लौटते समय दो युवकों की पहाड़ी से गिरे पत्थर लगने से मौत हो गई। इनमें मृतक सचिन (30) गांव संधाली के रहने वाले थे, जो जठलाना में लेबोरेटरी चलाते थे। मृतक रवि कुमार (26) यूपी के जिला सहारनपुर स्थित गांव टाबर के निवासी थे, जो जठलाना में फिजियोथेरेपिस्ट थे।
सचिन व रवि कुमार दो दिन पहले चार अन्य साथियों के साथ तीन बाइक पर बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए थे। वहां से जब दर्शन कर बुधवार शाम लौट रहे थे। गोबिंद घाट के तैयार पुल के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर लगने से बाइक पर सवार सचिन व रवि 50 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गए। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों को मृत अवस्था में खाई से बाहर निकाला। इसके बाद सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का पता लगते ही सचिन के गांव संधाली में मातम छा गया। परिजन व ग्रामीण सचिन की मौत की खबर पाकर दुखी हुए। सचिन के दो बेटे हैं। रवि का एक बेटा है। गत वर्ष ही रवि की शादी हुई थी। वह काफी वर्षों से जठलाना में फिजियोथेरेपी का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें