फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुंडली देख रहे पुजारी के खाते से निकाले 3.60 लाख रुपये

Fri, 06 Nov 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मोबाइल पर कुंडली देखने के लिए एप खोलना महाकाल मंदिर बूड़िया के पुजारी को भारी पड़ गया। एप पर आए एक विज्ञापन को गलती से टच करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने चार दिन में उनके बैंक खाते से 3.60 लाख रुपये निकाल लिए। उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही खाते से पैसे निकलने का कोई मैसेज मिला।
बूड़िया रोड स्थित महाकाल मंदिर के पुजारी रणदीप चंद ने थाना साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के थाना संगड़ा के गांव दीयूडी के रहने वाले हैं। फिलहाल परिवार के साथ बूड़िया रोड स्थित महाकाल मंदिर परिसर में रहते हैं।
विज्ञापन

उनका बैंक खाता हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की हरिपुर धार शाखा में है। शिकायत के अनुसार 21 अक्तूबर को वह अपने मोबाइल में कुंडली एप खोलकर देख रहे थे। इसी दौरान एप पर एक विज्ञापन आया, जिसे उन्होंने गलती से टच कर दिया। इसके तुरंत बाद मोबाइल हैक हो गया और उसकी टच स्क्रीन ने काम करना बंद कर दिया।
उन्हें न तो कोई ओटीपी मिला और न ही खाते से रकम निकलने का कोई अलर्ट आया। ओटीपी के लिए भी किसी का फोन नहीं आया। वे 27 अक्तूबर को वह बैंक में 11 हजार रुपये जमा करवाने पहुंचे। बैंक में जानकारी लेने पर पता चला कि खाते में केवल वही 11 हजार रुपये हैं, जो उन्होंने अभी जमा करवाए हैं। खाते में पहले जमा राशि नहीं थी।
विज्ञापन

खाते की जांच करवाने पर पता चला कि साइबर ठगों ने 22, 23 और 24 अक्तूबर को फोन-पे के माध्यम से एक-एक लाख रुपये निकाल लिए थे। इसके अलावा 25 अक्तूबर को 45 हजार और 15 हजार रुपये की दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन की गईं। इस तरह कुल 3 लाख 60 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें