यमुनानगर। तेलीपुरा खदरी निवासी युवक के मोबाइल को हैक कर ठगों ने 1.95 लाख रुपये की ठगी कर ली। बाद में फोन पर रकम कटने का संदेश आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तेलीपुरा खदरी निवासी जयनारायण ने शिकायत में बताया कि 12 से 14 अक्तूबर के बीच ठग ने उनका फोन हैक कर लिया। इसके बाद उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। इस दौरान कुल 1.95 रुपये की राशि का नुकसान हुआ। पीड़ित ने बताया कि उनके फोन पर कोई ओटीपी नहीं आया न ही उन्होंने किसी को अपना फोन दिया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आईपी के माध्यम से फोन हैक करने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद