फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगे, आरोपी का मोबाइल भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रिलायंस कंपनी का पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर विजय नगर कॉलोनी के पुनीत कांबोज से 18 लाख 2300 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जांच करने पर पता चला कि जिस आरोपी ने उससे रुपये लिए हैं वह कंपनी का अधिकारी ही नहीं है। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुनीत कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर एक विज्ञापन आ रहा था। जब इस विज्ञापन पर क्लिक किया तो जीओबीपी की साइट भी खुल गई। उस पर पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए आवेदन मांगा जा रहा था। जिस पर उसने पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया। उसने ऑनलाइन 12300 रुपये फीस भी जमा कराई। कुछ देर बाद एक इनवाइस रिलायंस बीपी मोबोलिटी नवी मुंबई से पैसे निकलने के बारे में प्राप्त हुआ। फिर जीओ बीपी की तरफ से एक कॉल आई और उनसे वेरिफाई करने के लिए दस्तावेज मांगे। 23 मार्च 2022 को इस नंबर से दोबारा कॉल आई और कहा कि आपकी डीलरशिप मंजूर हो चुकी है। रिलायंस बीपी मोबोलिटी के एक्सिस बैंक मुंबई के खाते में तीन लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। जिस पर उसने 25 मार्च को आरटीजीएस के माध्यम से पैसा जमा करा दिया। पैसा जमा होने की रसीद भी प्राप्त हुई। इसके बाद लाइसेंस फीस के लिए पांच लाख 45 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। यह पैसा भी जमा करा दिया, लेकिन इसकी कोई रसीद नहीं मिली। फिर डीजल व पेट्रोल के टैंक ऑर्डर के लिए छह लाख 25 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवाए गए। इसकी भी रसीद नहीं मिली। जब इस बारे में पूछा तो आरोपित ने कहा कि जब साइट पर वेरिफिकेशन के लिए आएंगे तो रसीद दे दी जाएगी। अभी साइट से संबंधित कोई इकरारनामा नहीं करना है।
कंपनी अपनी ओर से यह इकरारनामा करेगी। 10 से 15 दिन के अंदर टीम आ जाएगी। टीम न आने और काफी समय बीतने के बाद जब आरोपी से बात की तो उसने पंजाब की साइट पर काम चलने की बात कही। फिर दो मशीन, दो पेट्रोल, सीएनजी व एक मशीन ईवी चार्जिंग के लिए कंपनी की ओर से ऑर्डर लगने के नाम पर तीन लाख 20 हजार रुपये भी लिए। आठ अप्रैल को आरोपी का फोन बंद हो गया। उसने कई बार मैसेज भी किए लेकिन कोई जवाब नहीं आया। तब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदयाल सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें