फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोटरी क्लब ने डॉक्टरों और सीए को किया सम्मानित

Wed, 02 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोटरी क्लब जगाधरी नॉर्थ की ओर से रोटरी नववर्ष 2025-26 की शुरुआत कार्यक्रम किए गए। अध्यक्ष सुनील सिंगला की अगुवाई में कलावती भवन, गुलाब पार्क में अन्नपूर्णा दिवस, डॉक्टर्स दिवस व चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाए गए।
क्लब ने डॉ. अजय राणा, डॉ. शिखा अग्रवाल, डॉ. अंजना तलूजा व डॉ. शिवानी गुप्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल गुप्ता, उमेश मनचंदा, शिवा मित्तल व मधु सूदन तायल को विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। सभी सदस्यों ने मिलकर भंडारा भी लगाया। साथ ही 900 से अधिक लोगों को सामुदायिक भोजन वितरित कर अन्नपूर्णा दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष सुनील सिंगला ने कहा कि रोटरी का मकसद जरूरतमंद लोगों को सुविधा देना है। पहले भी इस तरह के कार्य करते आए हैं। रोटरी क्लब जगाधरी नॉर्थ के सदस्यों की मदद से छोटे-छोटे प्रयासों से कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद का प्रयास कर रहे हैं। संयुक्त सचिव संजीव सहगल ने कहा कि क्लब लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर अश्विनी गोयल, अमित बंसल, पंकज तुलुजा, नरेंद्र बंसल, ऋषि धीमान, इंदरजीत, जरनैल सिंह, शीतल गुप्ता, अंजना तलूजा, दिव्या सहगल, दीपचंद गुप्ता, सुमित मनचंदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें