फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर दो दोस्तों से 1.14 लाख लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी के प्रकाश मेटल चौक के नजदीक दो दोस्तों ने एक युवक और उसके साथियों पर मारपीट कर एक लाख 14 हजार रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन करेड़ा निवासी गौरव ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त अमित कुमार के साथ बाइक पर एक लाख 14 हजार रुपये की पेमेंट लेकर किसी को देने के लिए जा रहा था। जब वह प्रकाश मेटल चौक के नजदीक पहुंचे तो वहां पर अमन राणा अपने 15 अन्य दोस्तों के साथ वहां आया। आरोपियों ने आते ही उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनके पास से एक लाख 14 हजार रुपये की नगदी छीन ली और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी । उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अमन राणा व 15 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें