फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रूट खरीदने के नाम पर ठगे तीन लाख 46 हजार रुपये, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रूट खरीदने के बहाने आढ़ती से तीन लाख 46 हजार रुपये हड़पने के आरोपी उत्तर प्रदेश के गोड़ा जिले के गांव बरगदीकोर्ट निवासी मुस्ताक अहमद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपी से नगदी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

जगाधरी मंडी में स्थित दुर्गा फ्रूट कंपनी के संचालक राजकुमार ने हुडा सेक्टर 18 पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 सितंबर को उसके पास उत्तर प्रदेश के गांव बरगदी कोर्ट निवासी मुस्ताक उर्फ पप्पू का फोन आया और उसे फ्रूट की मांग की। आरोपी ने उससे कहा कि फ्रूट भेजने के साथ ही उसकी पेमेंट कर दी जाएगी। वह आरोपी की बातों में आ गया। राजकुमार ने बताया कि उसने 12 सितंबर से 14 सितंबर तक आरोपी के बताए पते पर फ्रूट भेज दिए। जिसकी कीमत 3 लाख 46 हजार 877 रुपये थी। मगर इसके बाद भी आरोपी ने उसके पैसे नहीं दिए। इस बारे जब उसने आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने सात अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें