फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रेंटिस कर चुके आईटीआई पासआटट युवाओं ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस कर चुके आईटीआई पासआउट युवाओं ने रोजगार के लिए शुक्रवार को सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। इसमें अपनी मांगे व समस्याएं रख सीएम से मिलने की अनुमति भी मांगी।
विज्ञापन

आईटीआई अप्रेंटिस संघ के प्रितिनिधि पवन कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में आईटीआई पासआउट कर अप्रेंटिस पूरी कर चुके युवा अपने रोजगार के लिए परेशान हैं। इसके लिए एक साल में चार बार सीएम व रोजगार मंत्री के नाम ज्ञापन भेज चुके हैं। इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों व समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आईटीआई की कोपा, कंप्यूटर हार्डवेयर जैसी ट्रेड को किसी विभाग में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। सरकार के पास कोई योजना नहीं है, जिससे इन ट्रेड से पासआउट युवाओं को रोजगार मिल सके।
आईटीआई करने के बाद एक वर्ष की अप्रेंटिस भी लग जाती है, परंतु जैसे ही अप्रेंटिस का समय पूरा होता है तो युवा बेरोजगार भटकने पर मजबूर हो जाते हैं। सरकार आईटीआई अप्रेंटिस प्रमाण पत्र को अनुभव के तौर पर भी मान्य नहीं करती, इसलिए सीएम से मांग है कि उन्हें स्थाई रोजगार दिलाया जाए। अन्य मांगों व समस्याओं के साथ ज्ञापन में सीएम से मिलने की अनुमति भी मांगी है, ताकि सीएम के समक्ष अपनी सभी मांगें व समस्याएं रख सकें। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने अब भी सुनवाई नहीं की तो सभी आईटीआई पासआउट व अप्रेंटिस कर चुका इकट्ठा होकर सीएम कार्यालय पर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। मौके पर डिम्पल, रितु, अमित, निधि, आरती व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें