फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्ड आठ में बनेंगी सड़कें, बिछाई जाएगी पाइप लाइन

Tue, 03 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर आठ में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। नगर निगम की वार्ड नंबर आठ के माॅडल टाउन में पंजाबी चाप की दुकान से यमुना गारमेंट्स दुकान तक व अमृतसरी कुलचा दुकान से रॉयल लुक गारमेंट्स दुकान तक की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने का कार्य किया जाएगा।
करीब 24.75 लाख की लागत से होने वाले इन विकास कार्याें का सोमवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड पार्षद विभोर पाहूजा की उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास किया। मेयर बहमनी ने कहा कि हमारा प्रयास हर नियमित कॉलोनी में पक्की गलियों, नालियों, बिजली, पेयजल की व्यवस्था कराना है। जिन भी नियमित कॉलोनी में ये सुविधाएं नहीं है, उन सभी में जल्द से जल्द ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि हर वार्ड तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है। वार्ड नंबर आठ में यह कार्य जनता को जल निकासी की समस्या से राहत देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें