फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पांच एकड़ में बनी सड़कें व चहारदीवारी की ध्वस्त

Fri, 27 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर के भील छप्पर में अनधिकृत कॉलोनी में वीरवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने कार्रवाई की। यहां पांच एकड़ में बनी कच्ची सड़कों व चहारदीवारी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई डीसी पार्थ गुप्ता के आदेशानुसार की गई।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट व्यासपुर के नायब तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई संपन्न हुई। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र एक्ट 41 ऑफ 1963 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी विभागीय आदेशों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भू-मालिकों की ओर से अवैध कॉलोनी व निर्माण की स्थापना से पहले आवश्यक अनुमति नहीं लेने पर कॉलोनी में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। उन्होंने कहा कि आम जन किसी अवैध कॉलोनी में प्लाॅट की खरीद-फरोख्त न करें। फिर भी कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी या निर्माण करता पाया गया तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा और जिला प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें