फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों ने छीनी तीन जिंदगी

Fri, 31 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक नि​खिल के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों ने तीन युवकों की जिंदगी छीन ली। एक युवक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पहला हादसे में अंबाला निवासी 18 वर्षीय निखिल अपने साथी प्रिंस (19) निवासी फेरूवाला के साथ बाइक पर अपने दोस्त की शादी का कार्ड देने जा रहे थे। दोनों ही छात्र यमुनानगर आईटीआई में कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के छात्र थे। लौटते वक्त जठलाना के मोड पर एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद वे सड़क पर जा गिरे। निखिल के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। पिकअप चालक हादसे के बाद भाग गया। दोनों घायल युवकों को यमुनानगर सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया और प्रिंस को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
दूसरा हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे खजूरी रोड स्थित लकड़ मंडी के सामने हुआ। यहां दो युवक बाइक पर सवार होकर प्लाईवुड फैक्ट्री की नाइट शिफ्ट में काम करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। दोनों युवकों को डायल 112 की टीम ने सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान हमीदा गांव निवासी इबरार और कामी माजरा निवासी मनोज के रूप में हुई है, दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम शव सौंपने की मांग की, लेकिन पुलिस ने नियमानुसार पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक निखिल के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक निखिल के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें