साढौरा। एक युवक ने महिला को बहला फुसला कर मुलाना क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना साढौरा पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को मुलाना पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी सचिन नामक युवक के साथ जान पहचान थी। गत 28 मई को आरोपी सचिन ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी उसे मुलाना थाना क्षेत्र में लेकर गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी फिर से उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, जिसमें सचिन की मां सुनीता, पूजा व सावन ने भी आरोपी का साथ दिया। संवाद