फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षिका को निवेश का झांसा दे 7.20 लाख ठगे

Thu, 18 Jun 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। निवेश के नाम पर 10 प्रतिशत मासिक ब्याज का लालच देकर एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने 7.20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कंपनी के मालिक और एजेंट समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी गार्डन निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका सुरेंद्र कौर ने बताया कि जनवरी 2025 में उन्हें आरएनजी बायोग्रीन लिमिटेड में निवेश करने का प्रस्ताव दिया गया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि निवेश की गई राशि पर 10 प्रतिशत मासिक ब्याज मिलेगा और तय अवधि तक नियमित भुगतान किया जाएगा। इस विश्वास पर उन्होंने 7.20 लाख रुपये कंपनी में निवेश कर दिए।
शिकायत के अनुसार शुरुआती तीन महीने तक ब्याज दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। कई बार रकम वापस मांगने पर कंपनी की ओर से पांच लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बैंक में लगाने पर संयुक्त हस्ताक्षर पूरे नहीं होने और खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने निवेश की रकम वापस नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें