फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन योजना के खिलाफ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सेवानिवृत्त कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संघ के बैनर तले कर्मचारी अनाजमंडी गेट पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि सरकार ने नई पेंशन योजना लागू करते समय इसे पेंशनर्स के लिए लाभकारी बताया था। अब जो कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं उससे साबित होता है कि यह योजना बहुत नुकसानदायक है। नई पेंशन योजना धोखा है। 2014 में हुड्डा सरकार ने पेंशनरों को 65-70-75 वर्ष की आयु पर 5-10-15 प्रतिशत वृद्धि का कैबिनेट में निर्णय लेकर घोषणा की थी। नई सरकार बनते ही इस पर समीक्षा के नाम पर रोक लगा दी गई। इसे अब तक लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है। जिस कारण विभागों को निजी हाथों में सौंपने की योजनाएं लागू कर रही है। सांगवान ने देश व प्रदेश में कई स्थानों पर कट्टरपंथी सामुदायिक हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा करने का संवैधानिक अधिकार है। यह हक सभी को मिले इसकी जिम्मेदारी सरकार की है। वहीं ऐसी घटनाओं के दोषियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं सांगवान ने अतिथि अध्यापकों के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव महिपाल चमरोड़ी, प्यारे लाल तंवर, सर्व कर्मचारी संघ के सह सचिव मांगे राम तिगरा, जिला प्रधान महिपाल सौढे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से सतीश राणा, किशोर कुमार, नगरपालिका से विक्की पारचा, जनकराज, वेटर्निटी से शमशेर सिंह, बिजली से सतीश जांगड़ा, अध्यापक संघ से राकेश धनखड़, किसान सभा से अधिवक्ता हरभजन सिंह संधू, धर्मपाल चौहान, ब्लॉक प्रधान राजवीर पिंडोरा, जरनैल चनालिया, यशपाल, लालचंद कांबोज, ज्ञानचंद बसाती, चंद्रपाल मालड़ा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें