फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बनकट में सोम की टूटी पटरी की मरम्मत शुरू

Tue, 08 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बनकट में पानी के तेज बहाव से सोम नदी की पटरी टूटने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आ गया। सोमवार को टूटी पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया। यह कार्य भी डीसी पार्थ गुप्ता के निर्देशों के बाद शुरू किया गया है।
सुबह तक पटरी की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग व एजेंसी के बीच खींचतान का दौर चलता रहा। सिंचाई विभाग पटरी बनाने वाली एजेंसी से ही इसका निर्माण करवाना चाहती थी, लेकिन पेमेंट पर पेंच फंस गया। एजेंसी से निर्माण करने से पहले अपनी पेमेंट मांगी। इस पर काफी देर तक ऐसे ही मामला लटका रहा। बाद में डीसी ने सिंचाई विभाग व एजेंसी को पटरी की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोम नदी में आए बाढ़ के पानी ने बनकट गांव के पास बांधी गई 2000 फीट की पटरी को तोड़ दिया था। जिसकी वजह से क्षेत्र के लगभग 400 एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई थी। इसे लेकर किसानों ने फसलों के हुए नुकसान के बारे में आवाज उठाई थी।
किसानों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए डीसी पार्थ गुप्न ने सिंचाई विभाग व कार्य करने वाली एजेंसी को पटरी बांधने के कार्य को दोबारा करने के लिए लेटर जारी कर दिया।
इसके बाद एजेंसी ने कार्य शुरू कर दिया है। डीसी ने कहा है कि किसानों की फसलों की सुरक्षा को देखते हुए पटरी का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए ताकि आगामी बरसात के सीजन में किसानों का किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन

उधर, कार्य करने वाली एजेंसी का कहना है कि एजेंसी ने पटरी बांधने का कार्य पूरा कर दिया था और पत्थर रिलीज नहीं होने के कारण पटरी को काफी नुकसान पहुंचा है। लाखों की लागत से पहले भी कार्य पूरा कर दिया था। ऐसे में अगर दोबारा पटरी का निर्माण किया जाता है तो नदी में पानी दोबारा आ सकता है और निर्माणाधीन पटरी फिर ढहने का खतरा है।
बनकट में पटरी बांधने का कार्य एजेंसी की ओर से दोबारा शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पटरी का निर्माण पूरा हो जाएगा। - सहदेव, एसडीओ सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें