फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को परिवार में क्लेश के बताए कारण

Sun, 12 Jan 2025 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन में दिनेश मुनि और विनीत मुनि ने प्रवचन किया। विनीत मुनि ने घर में क्लेश क्यों आता है इस विषय पर चर्चा की। साथ ही क्लेश के कारण बताए।
उन्होंने समझाया कि घर में क्लेश आने के मुख्यतः चार कारण हैं। पहला अहंकार। जब घर के किसी प्राणी के मन में यह आ जाए जो मैं कह रहा हूं सही है बाकी सब गलत है, मेरा ही हुकुम चलना चाहिए। इस भावना के आते ही घर में क्लेश का वातावरण तैयार हो जाता है। दूसरा कारण है छोटी सोच।
विज्ञापन

तीसरा कारण है संयुक्त परिवार में एक व्यक्ति को मुखिया होना चाहिए जो न्याय करने और तर्कसंगत बात करने की ताकत रखता हो। जिसको सब मानते हो। यदि घर में हर व्यक्ति अपनी-अपनी डफली और अपना राग गाएगा तो घर में क्लेश निश्चित है। चौथा कारण क्लेश है। छोटी-छोटी बातों को तूल देना। आजकल देखा गया है परिवारों में एक छोटी सी बात इतनी बढ़ती चली जाती है कि वह अंत में घर में फूट का कारण बनती है और उसका परिणाम बंटवारे के रूप में होता है। क्लेश कैसे जाता है मुनि महाराज इस विषय पर रविवार को विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे।
दिनेश मुनि ने न्यूज शब्द के पारंपरिक अर्थ नॉर्थ वेस्ट ईस्ट साउथ के अलावा इसका दूसरा अर्थ समझाते हुए पहले अक्षर न का विस्तार पूर्वक विवरण दिया। एन का मतलब नेचुरलिटी यानी की वास्तविकता। आज के युग में हम एक ही दिन में कितने चेहरे अपने चेहरे पर चढ़ा लेते हैं। घर में कुछ और व्यापार में कुछ व साधु संतों के सामने कुछ और।
विज्ञापन

यदि हम वास्तविक आचरण शुरू कर दें तो हमें झूठ बोलने से भी छुटकारा मिल जाएगा और हमारा सच्चा चेहरा समाज के सामने आएगा। जिससे उनको हमें समझने में और अधिक मदद मिलेगी। हमें भी सदाचार के पथ पर चलने की शिक्षा मिलेगी।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें