फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यक्ति को रंजिशन तीन युवकों ने डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से लौटे खारवन निवासी जसविंद्र कुमार पर तीन लोगों ने डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जसविंद्र का कुछ दिनों पहले आरोपी के पिता के साथ झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने उससे मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खारवन निवासी जसविंद्र कुमार ने बताया कि वह तीन साल से पुर्तगाल में रहता था। बीती 29 नवंबर को वह वापस अपने घर आया था। करीब एक साल पहले उसके घर पर पास शटरिंग की दुकान है। कुछ दिन पहले गांव का ही सुखविंद्र सिंह दुकान के पास बैठा हुआ था। उसने शराब पी रखी थी। आरोप है कि रात को आरोपी सुखविंद्र ने उसके घर के दरवाजे पर पेशाब किया। जब उसने आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उससे बहस करनी शुरू कर दी। लेकिन बाद में उनका समझौता हो गया। लेकिन सुखविंद्र का बेटा सरप्रीत उर्फ सफी उससे रंजिश रखे हुए था। शुक्रवार देर शाम को वह अपने घर के पास सूप की रेहड़ी पर सूप पी रहा था। तभी आरोपी सरप्रीत अपने साथी अंकुश, चोहल व हरपाल के साथ आया। आरोपियों के हाथों में डंडे व बिंडे थे। आते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। उसने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें