संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। श्री वेद व्यास रामलीला एवं दशहरा कमेटी व्यासपुर की बैठक अनाज मंडी व्यासपुर में प्रधान सूरजभान सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्री वेद व्यास रामलीला एवं दशहरा कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। कमेटी का विस्तार कर कमेटी के साथ नए सदस्यों को भी जोड़ा गया।
प्रधान सूरजभान सैनी ने बताया कि कस्बा के प्राचीन काली माता मंदिर में 18 सितंबर से दो अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजय दशमी पर व्यासपुर के स्कूल ग्राउंड पर दशहरा मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमे रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पूर्व सुंदर झांकियां श्री राम, लक्ष्मण, सीता माता और हनुमान जी की सजाई जाएगी। आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यकारिणी में सूरजभान को प्रधान, विपिन सिंगला को चेयरमैन, उप प्रधान योगेश मेहंदीरता, संयोजक चंद्रमोहन कटारिया, सह संयोजक नरेश मेहंदीरत्ता, उप प्रधान राजेश धीमान, पुरुषोत्तम, रविंद्र कुमार, इंद्रजीत जोली, महासचिव दामोदर गुप्ता, रोहित सिंगला व राजेश गर्ग को सचिव, मुकेश बंसल को कोषाध्यक्ष, विष्णु को सह कोषाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा, राजकुमार वर्मा, राहुल कटारिया को कमेटी का डायरेक्टर, प्रमोद वर्मा व सचिन डंडाल स्टेज सेकेट्ररी की भूमिका में रहेंगे।