फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुभाष गुर्जर चौथी बार बने जिलाध्यक्ष

Tue, 26 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का सुभाष गुर्जर को लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर नियुक्त किया गया है। सुभाष गुर्जर को फिर जिलाध्यक्ष चुने जाने पर किसानों ने उन्हें बधाई देकर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में जिले के सभी खंडों की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। जिसमें ग्रामीण ईकाइयां भी शामिल होंगी। जिले की पूरी टीम की मौजूदगी में कार्यकारिणी गठन किया जाएगा। इस दौरान जिला कार्यालय धौंडग में नवनियुक्त जिला सचिव देवेंद्र रूलाखेड़ी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों से कहा कि सभी पदाधिकारी ईमानदारी व मजबूती से काम करें। जिले में चार महत्वपूर्ण पद और दिए जाएंगे, जिनकी घोषणा जल्दी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के निर्देशानुसार जिला में 51 नामित सदस्य होंगे, जो हर समय संगठन के लिए तैयार रहेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी में भी जिले के पांच किसानों को जिम्मेदारियां दी जाएगी। जिनका नाम प्रदेश कार्यालय करनाल में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के हर गांव में कमेटियां गठित की जाएगी। किसानों के हर मुद्दे जैसे बिजली, फसल, खाद, बैंकों व सड़क से जुड़े किसानों के सभी मुद्दों को लेकर सरकार से बात की जाएगी। इस दौरान जरनैल सिंह पूर्व सरपंच रुलाखेड़ी, महेंद्र सुढैल, कुलदीप सुढैल, उदय सिंह कुंजल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें