फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचे रमन और अदम्य

Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दौरान खेलते ​खिलाड़ी। संस्था
विज्ञापन
जगाधरी। जिला टेबल टेनिस फेडरेशन की ओर से दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता शहर की थापर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में करवाई जा रही है। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जिले के दो दर्जन से ज्यादा विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। पहले दिन अंडर-11 में थापर कॉलोनी के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल से रमन और सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल से अदम्य अत्री फाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, लड़कियों के अंडर-11 आयु वर्ग में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की अन्वी और संत निश्चल पब्लिक स्कूल की कृति फाइनल में पहुंची हैं। जिला टेबल टेनिस फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुमित छाबड़ा ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना है। फेडरेशन टेबल टेनिस को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए विद्यार्थियों को सुविधाएं व मंच प्रदान किया जा रहा है। जिससे वे अपनी प्रतिभा व खेल में निखार लाए और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि फेडरेशन की ओर से वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए भी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। जिसमें जिले के सभी खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान फेडरेशन सचिव अनूप, आशीष चौपाल, गीता सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें