फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां लगाने की मांग उठाई

विज्ञापन
रेल मंडल प्रबंधक संग बैठक के दौरान उपस्थित समिति सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक अंबाला में मंडल रेल प्रबंधक जीएम सिंह से हुई। समिति के सदस्य राज चावला व दैनिक यात्री संघ के प्रधान हरप्रीत सिंह ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। बैठक में यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां लगवाने (एस्केलेटर) व गाड़ियों की संख्या बढ़ाने सहित अन्य मांगें रखी गईं।
राज चावला के मुताबिक उन्होंने बैठक में कहा कि यमुनानगर जगाधरी प्राचीन औद्योगिक नगरी है। यहां पर विश्व स्तरीय औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। जिनमें करीब पांच लाख से ज्यादा प्रवासी काम करते हैं। वहीं व्यापारिक उद्देश्य से भी यहां लोगों का आना-जाना ज्यादा रहता है, जिसके लिए रेल सरल व सुगम साधन है। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां बिना रुके गुजरती हैं, जिन्हें ट्रेन पकड़ने अंबाला व सहारनपुर जाना पड़ता है। रेलवे को यहां पर इन गाड़ियों का ठहराव करना चाहिए।
विज्ञापन

गाड़ियों का ठहराव होने से व्यापारियों का यहां आना सरल होगा, जिससे कारोबार में वृद्धि होगी और रेल की भी आमदनी बढ़ेगी। इसके अलावा ए ग्रेड श्रेणी में होने के बावजूद यहां पर सुविधाएं नहीं हैं। प्लेटफार्म नंबर एक बहुत छोटा है। इस प्लेटफार्म पर रुकने वाली गाड़ियों पर चढ़ने के लिए यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए प्लेटफार्म का विस्तार किया जाए। आरक्षण व टिकट बुकिंग कार्यालय बेहतर बनाने की भी जरूरत है। जिसमें आधुनिक और उचित बैठने, प्रकाश, वायु की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाए। शताब्दी, बेगमपुरा, पाटलीपुत्र जैसी यहां से गुजरने वाली गाड़ियों ठहराव दिया जाए। बुजुर्ग और विकलांग रेल उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) व रैंप बनाया जाए। इसके अलावा यमुनानगर रादौर रोड का मुद्दा बैठक में रखा गया। रादौर रोड पेपर मिल में जा रही रेल लाइन काफी समय से बंद पड़ी है। इसके आसपास बहुत गंदगी फैली रहती है। जिस कारण दुकानदारों व यहां से गुजरने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यहां पर मंडल प्रबंधक ने लाइन की चाहरदीवारी करने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने कहा कि अन्य मांगें मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर पूरी करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें