फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉ. कमल को मिला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान

Tue, 09 Jun 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डॉ. कमल कुमार को सम्मानित करते अतिथि। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. कमल कुमार भारद्वाज को भारतीय ज्ञान प्रणाली और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित सर्वोदय संस्कृत आश्रम में राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान प्रदान किया गया। मां शर्मिष्ठा सेवा संस्कार फाउंडेशन की ओर से करवाए सेमिनार में डॉ. भारद्वाज ने कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एनईपी की प्रासंगिकता विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर, प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला, आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. कैथरीन मसीह ने डॉ. भारद्वाज को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें