फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में सुविधाओं पर सवाल

Tue, 17 Dec 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटे अस्पताल में यदि पर्याप्त उपचार न मिले या फिर मरीज की हालत गंभीर हो तो उसे बड़े अस्पताल में रेफर करते तो अक्सर देखा गया है। परंतु जिले के सबसे बड़े अस्पताल से सब डिवीजन के अस्पताल में मरीज को रेफर किया जाए तो सुनने में ही अचंभा लगता है। ऐसा ही कुछ सोमवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर से किया गया।
जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला व उसके बच्चे को जगाधरी के सब डिवीजन नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बच्चे की हालत ठीक नहीं थी इसलिए उसे यमुनानगर से जगाधरी में रेफर कर दिया गया। जगाधरी अस्पताल में भी बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन वहां से बच्चे को किसी निजी अस्पताल में लेकर गए। दामला निवासी दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता गर्भवती थी। दो दिन पहले सुनीता को प्रसव पीड़ा होने लगी थी। उसे उसी दिन मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए थे। तब से वह अस्पताल में ही भर्ती थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे महिला ने नार्मल डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया। थोड़ी देर के बाद ही बच्चे की हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद डॉक्टर कहने लगे कि बच्चे की हालत ठीक नहीं है। इसलिए वह बच्चे को जगाधरी के सब डिवीजन सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने उसे बताया था कि बच्चे ने गर्भ में शौच कर दी है। इसके बाद वह पत्नी व बच्चे को लेकर जगाधरी के अस्पताल में लेकर गया। वहां भी कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए वह बच्चे को निजी अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें