फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साईं मंदिर में माथा टेकने आई महिला का पर्स चोरी

Thu, 27 Mar 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित साईं मंदिर में माथा टेकने आई महिला का पर्स चोरी हो गई। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

न्यू हमीदा कालोनी निवासी रीतू रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित साईं मंदिर में माथा टेकने के लिए गई थी। वहां पर उसने अपना पर्स रखा। जब माथा टेककर आई तो पर्स गायब था। पर्स में दो हजार रुपये, चार ग्राम के टाॅप्स भी थे। आसपास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।


बस में चढ़ते समय सेवानिवृत शिक्षक की जेब से पर्स चोरी

यमुनानगर। बस में चढ़ते समय सेवानिवृत्त शिक्षक ससौली निवासी रमेश कुमार महेश्वरी का पर्स चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक से जगाधरी जाने के लिए बस में चढ़ रहे थे। तभी किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 6500 रुपये व अन्य दस्तावेज थे। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें