फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जलभराव, सफाई व स्ट्रीट लाइट की समस्या

Fri, 07 Feb 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर।
नगर निगम के वार्ड नंबर-दो में में लोग जलभराव, गंदगी व स्ट्रीट लाइट की दिक्कतें गिना रहे हैं। वार्ड के निवर्तमान पार्षद प्रवीन शर्मा के पास सीनियर डिप्टी मेयर का ओहदा भी रहा, बावजूद इसके निवासियों की मानें तो कई समस्याएं तस की तस हैं। एक ओर प्रवीन शर्मा दावा कर रहे हैं कि वार्ड के जरूरी कामों में 85 फीसदी पूरे कराए हैं, वहीं वार्ड के कई लोगों ने बताया कि वार्ड में सबसे बड़ा मुद्दा जलभराव है, जिसका हल नहीं निकला। साथ ही सफाई व स्ट्रीट लाइट की समस्या है।
पहले जैसे सामान्य वर्ग में आरक्षित, घट गए 459 वोटर-अक्तूबर-2018 के चुनाव की तरह इस बार भी वार्ड दो सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। पिछले चुनाव में वार्ड 18380 वोटर थे, जो अब 459 घटकर 17921 हो गए हैं। वार्ड सामान्य वर्ग से आरक्षित होने के चलते निवर्तमान पार्षद एवं सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन शर्मा दोबारा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा अन्य दलों से या आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी कई लोग वार्ड से पार्षद चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। संवाद
विज्ञापन


जलभराव से आना-जाना मुश्किल
जैस्को कॉलोनी निवासी अनिल नारंग ने बताया कि कॉलोनी में काफी संख्या में बर्तन फैक्ट्रियां हैं। यहां बड़ी समस्या जल निकासी की है। सफाई न होने से नालियां गंदगी से जाम है और उनका गंदा पानी गलियों-सड़कों पर भर रहा है। ऐसे में फैक्ट्रियों के संचालकों व लेबर सहित यहां रिहायशी मकानों में रह रहे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
नालियां जाम, बीमारी का खतरा
जैस्को कॉलोनी निवासी राकेश ने कहा कि कॉलोनी में कई माह व साल से नालियां जाम हैं। इससे जल निकासी ठप है और गंदे पानी के भराव के साथ जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे बीमारी का खतरा है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं। जलभराव के बीच बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर भी है, जिससे करंट लगने से भी हादसा हो सकता है।
गलियां और सड़कें क्षतिग्रस्त
वासुदेव कॉलोनी निवासी इफतिकार ने कहा कि कॉलोनी की कई गलियां-सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और कई अभी भी कच्ची हैं। इन पर आना-जाना मुश्किल हो गया है। कई गलियों-सड़कों को पाइप लाइन डाल दुरुस्त नहीं किया गया। गड्ढों, मलबे व धूल के गुबार में वाहन से आते-जाते समय कई लोग चोटिल हुए हैं। इसके अलावा कई स्ट्रीट लाइट बंद हैं और कई जगह दूर तक स्ट्रीट लाइट न होने से शाम बाद अंधेरा रहता है।
नाले से निकाली गंदगी नहीं उठान
गौरी शंकर लिंक रोड पर मिले गौरव ने बताया कि वार्ड से दोनों शहरों का बड़ा नाला निकल रहा है। इसमें से काफी कचरा, गाद व अन्य निकलती है, जिससे नगर निगम कर्मचारी बाहर निकाल गलियों-सड़कों पर छोड़ जाते हैं। इससे आने-जाने का रास्ता रुकता है, वहीं गंदगी से दुर्गंध व मक्खी-मच्छर की परेशानी होती हैं, जिससे बीमारी का खतरा है। गौरी शंकर लिंक रोड पर कई स्ट्रीट बंद है, जो ठीक नहीं की जा रही।
पूरे वार्ड में जलभराव की समस्या
देवी भवन बाजार के दुकानदार दीपक ने कहा कि वार्ड के बीच से निकल रहे दोनों शहरों के सबसे बड़ा नाला मानसून में साथ लगती कॉलोनियों, मोहल्लों, बाजारों व गलियों में जलभराव करता है। घरों, दुकानों व फैक्ट्रियों में भी घुस जाता है। इस नाले की नियमित रूप से सफाई नहीं बल्कि मानसून के दौरान आनन फानन में सफाई के नाम पर खानापूर्ति होती है। नाले के अलावा पूरे वार्ड में जलभराव की बड़ी समस्या है।
जल निकासी के लिए बनें नाले
नालियां व सीवर ठप- देवी भवन बाजार के दुकानदार सुमित ने बताया कि जल निकासी के लिए बने नाले-नालियां व सीवरेज सिस्टम वार्ड के अधिकांश क्षेत्र में ठप है। इस कारण जब भी कुछ देर बरसात हो, तब वार्ड में रिहायशी कॉलोनियों, मोहल्लों, गलियों व बाजारों में एक से तीन फीट तक जलभराव रहता है, जो घरों-दुकानों में भी घुसता है। इस समस्या का हल वर्षों बाद भी नहीं निकल पाया है।
दोबारा चुनाव लड़ने को तैयार
निवर्तमान पार्षद एवं सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन शर्मा ने बताया कि वार्ड में जो भी विकास कार्य जरूरी थे, उनमें 85 फीसदी पूरे करवा चुके हैं। पूरे वार्ड में एलईडी सहित अन्य तरह की स्ट्रीट लाइट लगवाए हैं। नई गलियां-सड़कें बनवाई और कईयों की मरम्मत कराई है। निकाली के लिए भी नए नाले-नालियां बनवाए और कईयों को चौड़ा कराया गया है। संगठन ने चाहा तो वह दोबारा वार्ड से पार्षद चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी में ये क्षेत्र
सिविल लाइन, विष्णु गार्डन एक्सटेंशन, विष्णु गार्डन, विष्णु गार्डन (पार्टली), न्यू क्रिश्चियन कॉलोनी, सत्संग विहार (दयालपुरी), गंगानगर, गोपालनगर, आशा देवी धर्मशाला, कहरान गली, लक्करहरान गली, केडी मेटल वाली गली, तेलीयान गली, हनुमान गेट, जैस्को कॉलोनी, गोपाल गेटल गली, राजा साहिब गली, गौरीशंकर कॉलोनी, जड़ौदा गेट, लट्ठमरान गली, आसन वाली गली, गली पठान गली, देवी भवन बाजार, देवीपुरा मोहल्ला, कहरान गली, रोशन शाह गली, सेठानी गली, बड़ वाली गली, पंसारी बाजार, होनीयान गली, बवाना रोड, गांधी मार्ग, बूड़िया गेट, कल्लू मानक गली, आर्य समाज गली, शर्मा टेंट हाउस, बहल गढ़ान मोहल्ला, मंगतपुरा, ठठेरान मोहल्ला, सरवर मोहल्ला, सब्जी मंडी, चोरलियाना गली, गंगा कसेरा गली, रेलवे बाजार, जटान गली, लोहरान मोहल्ला, राईपुरयान गली, लोहरान गली, समाध गली, राजपुतान गली, पथरों वाला बाजार, टाउन हाल, खेड़ा बाजार, छहठा बाजार, चौक बाजार, डागान गली, नंदलाल गली, तेलीयान गली, गोमती गली, सुथरान गली, मोहन गली, प्रेसवाली गली, श्रीनगर कॉलोनी, ईशापुर कॉलोनी, डेरा सुथरान, पुरानी अनाज मंडी, धर्मपुरा कॉलोनी, राजेश कॉलोनी, अंबाला रोड।
वर्ष - बूथ - पुरुष - महिलाएं
2018 - 18 - 9699 - 8681
2025 - 19 - 9394 - 8527
वार्ड दो में 19 पोलिंग बूथों पर मतदाता
बूथ संख्या - पुरुष - महिला
18 - 451 - 440
19 - 524 - 498
20 - 358 - 284
21 - 430 - 367
22 - 577 - 495
23 - 681 - 604
24 - 425 - 358
25 - 599 - 553
26 - 567 - 530
27 - 590 - 529
28 - 424 - 409
29 - 354 - 347
30 - 643 - 595
31 - 426 - 375
32 - 658 - 604
33 - 502 - 422
34 - 423 - 389
35 - 393 - 362
36 - 369 - 346
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें