फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंत्री श्रुति ने बैराज के काम का किया निरीक्षण

Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रताप नगर। हरियाणा सरकार में सिंचाई एवं महिला और बाल विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी ने हथिनीकुंड बैराज पर चल रहे लगभग 146 करोड़ रुपये के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने दादूपुर हेड पर चल रही नहर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
हथिनीकुंड बैराज पर लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से डाया फॉर्म वॉल का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके निरीक्षण के लिए हरियाणा के सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी पहुंचीं थीं। यहां पर उन्होंने काम करने वाली फर्म और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से विकास कार्यों की गहनता से पूछताछ की और काम को गुणवत्तापूर्ण और सही ढंग से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग में जितने भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, समय रहते पूरे कर लिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने डाया फ्राम वाल के बारे में बताया कि यह कार्य हथिनी कुंड बैराज की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश और दिल्ली को विभाजित होने वाले पानी के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने आदि बद्री उद्गम स्थल का भी दौरा किया। आदि बद्री उद्गम स्थल पहुंचने पर भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमल सिंह किरमिच, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, एसएस अनुराग अग्रवाल, ईआईसी मुख्य अभियंता एमएल राणा, बिलासपुर के उपमंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल, अधीक्षक अभियंता रवि मित्तल, कार्यकारी अभियंता विकास राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें