फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने सबसे अच्छा नृत्य कर पाया पहला स्थान

विज्ञापन
प्रतियोगिता में कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में चल रही दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, लघु नाटिका, मोनो एक्टिंग में हिस्सा लिया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रियंका ने पहला, सोनिया ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक कौशिक ने किया। सांस्कृतिक परिषद की इंचार्ज डॉ. रिचा सिकरी ने बताया कि गायन प्रतियोगिता में कोमन ने प्रथम, मीनू ने दूसरा व आरजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकारी प्रतियोगिता में काजल प्रथम, रेणु दूसरे व विपिन, आरती, प्राची तीसरे स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में मुस्कान ने बाजी मारी। क्विज में मुशंक ने पहला, अंकित सैनी ने दूसरा व मनमीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. दीपक कौशिक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के विकास के लिए अति आवश्यक है, जिससे बच्चे मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बच्चों की शर्म दूर होती है और उनको आगे बढ़ने में मदद मिलती है। मंच का संचालन प्रो. डॉ. नवीन भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर, डॉ. माला शर्मा, डॉ. अजायब सिंह किरमच, प्रो. नीतू कांबोज, प्रो. नवीन भारद्वाज, प्रो. आशीष भल्ला, प्रो. पिंकी, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें