फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापनगर को जल्द मिलेगा शिक्षा खंड का दर्जा : गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सोमवार को कहा कि जल्द ही प्रतापनगर को शिक्षा खंड का दर्जा दिया जाएगा। शिक्षा खंड बनने से क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता व सुविधाओं में और अधिक सुधार होगा। इसके अलावा प्रत्येक शिक्षा खंड में संस्कृत मॉडल स्कूल शुरू किया जाएगा। शिक्षामंत्री कंवरपाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
शिक्षामंत्री गुर्जर ने कक्षा छह से नौ तक शिक्षा इसी स्कूल में ग्रहण की है। शिक्षामंत्री ने स्कूल के कमरे, लैब व अन्य विकास कार्यों के लिए आवश्यकता अनुसार बजट देने और चाहरदीवारी के लिए पांच लाख की राशि देने की घोषणा की। शिक्षामंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए 10वीं व 12वीं के चार लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी। उन्होंने बताया कि इस पर करीब 560 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पब्लिक स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों के सभी स्टूडेंट्स को अच्छे संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले साल से 10वीं के बच्चों को भी टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब किसी भी छात्रा को शिक्षा के लिए 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। सरकार का प्रयास है कि हर 20 किलोमीटर में सरकारी कॉलेज शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। सरकार की ओर से 80 प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थियों को पांच दिन की कोचिंग दी जा रही है। कोचिंग से 26 विद्यार्थी आईआईटी व 68 ने नीट की परीक्षा पास कर चुके हैं। इसी प्रकार 28 का आईआईटी में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार हर दृष्टि से शिक्षा में सुधार लाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल रामकुमार ने उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि स्कूल में 29 प्रतिशत विद्यार्थी की अधिक वृद्धि हुई है। सभी बोर्ड कक्षाओं इसका परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 852 हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्कूल में स्टॉफ की कमी है। पुराने कमरे तोड़कर उनके स्थान पर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। एचपीजीसीएल भूडकलां में ठेके पर लगे 30 कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर सेवाएं जारी रखने की अपील की। शिक्षा मंत्री ने कर्मचारियों को नौकरी पर बने रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, विनोद नंबरदार, प्रिंसिपल रामकुमार, प्रिंसिपल राजेंद्र धीमान, विजय सिंगला, गौरव गुप्ता, अनिल दड़वा, प्रिंसिपल अशोक धीमान, नरेंद्र ढींगरा, प्रो.मेघना वालिया, प्रो. सुलेखा, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें