संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बक्करवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों में समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागनी व लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण हुआ। समूह नृत्य और एकल नृत्य में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर प्रथम स्थान पर रहा।
स्कूल प्रिंसिपल अशोक धीमान ने बताया कि जीएमएस एसएस छछरौली की कक्षा 6 से 8 तक के ग्रुप में रागनी में प्रथम रही। जीएमएस किशनपुरा स्किट में प्रथम रहा। कक्षा 9 से कक्षा 12 के ग्रुप डांस और स्किट में प्रताप नगर प्रथम रहा। जीएमएस एस एस छछरौली रागनी तथा सोलो डांस में जी एसएस एस बक्करवाला टीम को पहला स्थान मिला।
मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने शिरकत की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता भी उपस्थित रहीं। इस कंवरपाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास जरूरी है। वहीं प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एच एसएससी मेंबर अमर सिंह नंदगढ़ ने विजय टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अश्विनी वालिया, शील चंद, शिव चरण, ममता धीमान, उमेश खरबंदा, संदीप गुप्ता, सुशील कुमार, अनिल कुमार शास्त्री अनामिका वालिया आदि उपस्थित रहे।