फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रमोद बने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक प्रधान

Fri, 11 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की रेस्ट हाउस में बैठक हुई। इस दौरान प्रमोद कुमार को सर्वसम्मति से हरियाणा कर्मचारी महासंघ का ब्लाक प्रधान चुना गया है।
बैठक में तरवीन खान को उप प्रधान, प्रदीप सिंह को सचिव, जगतपाल को सहसचिव, दुलीचंद को कोषाध्यक्ष व शगुन शर्मा को संगठनकर्ता चुना गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला सचिव फूल कुमार कांबोज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

फूल कुमार ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ की पूर्व में रही भाजपा सरकार के साथ हुई मीटिंग में कर्मचारियों की मांगों में समस्याओं को लेकर जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन मांगों को आज तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार को हरियाणा प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कई बार कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के ज्ञापन भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने संगठन के शिष्टमंडल को बातचीत के लिए समय तक नहीं दिया है। इससे पूरे प्रदेश भर के कर्मचारी रोष में है। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो हरियाणा कर्मचारी महासंघ के ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तरीय चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी आंदोलन की घोषणा करने पर विवश होगी। इस मौके पर संजय शर्मा, बाल चंद, हरीओम, मुकेश कुमार, करनैल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें