फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंधी से बिजली गुल, बारिश से मिली राहत

Wed, 04 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/प्रतापनगर। जिले में सोमवार रात दो बजे आंधी चली। इससे जिले के अधिकतर इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं मंगलवार सुबह कई जगह करीब 50 मिनट तक जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान कलेसर नेशनल पार्क में जगाधरी-पांवटा साहिब राजमार्ग भारी भरकम पेड़ उखड़ कर गिर गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। दाे घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
वन कर्मियों ने पेड़ को काट कर हाईवे पर आवागमन बहाल लिया। वहीं बारिश व तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मंगलवार को तेज धूप होने के बावजूद लोगों को गर्मी का एहसास बिल्कुल भी नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री व न्यूनतम चार डिग्री तक लुढ़क चुका है। इससे गर्मी कम होगी और लू भी नहीं सताएगी। रात में आंधी चलने से जिले के अधिकतर इलाकों में बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली बंद रही। इसके लिए लोग अपने पावर हाउस में फोन करके और सोशल मीडिया ग्रुपों में बिजली के बारे में जानकारी लेते रहे।
राहत की बात यह रही कि इस बार आई आंधी से बिजली निगम को कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक न तो पोल टूटा और न ही कोई ट्रांसफार्मर गिरा है। रात को ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं कई जगह पेड़ जरूर गिरे। जहां खराबी आई वहां बिजली कर्मचारी फाल्ट को दूर करने में जुटे रहे।
जाम में फंसे लोगों को सताता रहा जानवरों का डर
मंगलवार सुबह तेज बारिश के चलते कलेसर नेशनल पार्क में बीच हाईवे पर भारी भरकम पेड़ गिरने से वाहन चालक दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। जब तक जाम रहा लोगों की सांसें अटी रही। कलेसर पार्क में हाथी, तेंदुआ, जंगली कुत्ते समेत अन्य जानवर रहते हैं। इस दौरान लोगों को यह डर सताता रहा कि कहीं जंगल से आया कोई जानवर पर हमला न कर दे। डर के कारण लोग अपने वाहनों में ही बैठे रहे। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर भारी भरकम पेड़ को ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से साइड में करवाया तब जाकर हाईवे खुला। राहगीर रोहतास, विक्रम, जुनैद, जसवंत, विक्की संग्राम आदि ने बताया कि उनकी आंखों के सामने भारी भरकम पेड़ हाईवे पर गिरा। वन विभाग कलेसर वन दरोगा जसवंत सिंह ने बताया कि हाईवे पर गिरे पेड़ को हटवा कर यातायात बहाल करवा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार रात आई आंधी से बिजली निगम का कोई पोल व ट्रांसफार्मर नहीं गिरा है। आंधी चलने पर सुरक्षा के लिहाज से बिजली बंद कर दी जाती है। सभी जगह रात में ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। -नरेंद्र सिंह, एसई बिजली निगम, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें