फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडियों में नहीं आ रही पॉपुलर की लकड़़ी, 10 दिन से खाली बैठे आढ़ती

विज्ञापन
लकड़ी से भरी ट्रॉली। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पॉपुलर के रेट बढ़ने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में रेट कम होने से उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली लकड़ी पुराना सहारनपुर रोड पर बनी मंडी में नहीं पहुंच पा रही। ऐसा ही कुछ हाल मानकपुर मंडी का भी देखने को मिल रहा है। लकड़ी की आवक न होने के कारण मंडियों में सन्नाटा पसर रहा है।



लकड़ी आढ़ती इधर-उधर बैठ कर समय पास कर रहे। उनका कहना है यदि पॉपुलर के रेट नहीं बढ़े तो आगे उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। बता दें पुराना सहारनपुर रोड व मानकपुर में दोनों मंडियों में 85 प्रतिशत उत्तर प्रदेश और 15 प्रतिशत पॉपुलर की लकड़ी लोकल आती है। लेकिन, पॉपुलर के रेट 1700 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल पर आ जाने से लकड़ी का कारोबार मंदा पड़ा है।
विज्ञापन


वैसे तो पॉपुलर की लकड़ी में कई वेरायिटी है, लेकिन 10 वेरायिटी की अधिक मांग है। इसी का रेट 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गया। जबकि, यह 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक थी। इस वेरायिटी की खास बात ये है इसका वेट कम होता है और प्लाईवुड के फायदेमंद भी। दोनों लक्कड़ मंडियों में रोजाना औसतन 400 से 450 ट्राली लकड़ी की आती हैं। पर्याप्त कच्चा माल न होने से प्लाईवुड फैक्टरियों में उत्पादन 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।



जिले में प्लाईवुड की 300 से अधिक यूनिट हैं। इसके अलावा 400 से अधिक पिलिंग व सॉ मिल हैं। इन प्लाईवुड यूनिट में रोजाना 7000 क्यूबिक मीटर प्लाई का उत्पादन होता है। मानकपुर व मंडौली लक्कड़ मंडियों में पहले रोजाना पॉपुलर व सफेदा की 800 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां आती थी।
विज्ञापन


मंडियों में 85 प्रतिशत लकड़ी उत्तर प्रदेश से आती है। बाकी लकड़ी हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश व पंजाब से भी आती है। र का कहना है पॉपुलर की लकड़ी के रेट कम होने से मंडी में यूपी से लकड़ी नहीं आ रही। इससे उनका कारोबार पर असर पड़े से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें