फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूनम ने नाम लिया वापस, भाजपा की भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद

Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के वार्ड नंबर नौ से भाजपा की भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद बन गईं। यहां से पूनम अग्रवाल ने बुधवार को भावना बिट्टू के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया।
भावना बिट्टू के निर्विरोध पार्षद बनने की खुशी में उनके घर व चुनाव कार्यालय में परिवार के सदस्यों व समर्थकों ने जश्न मनाया। दरअसल, वार्ड से भाजपा की भावना बिट्टू ने नामांकन किया था। कांग्रेस ने पूनम अग्रवाल को वार्ड से पार्षद प्रत्याशी बनाया गया था। बुधवार को नामांकन वापसी के दिन अदिति के साथ कांग्रेस प्रत्याशी पूनम अग्रवाल ने भी भावना बिट्टू के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

भावना वार्ड से निवर्तमान पार्षद हैं। अब दूसरी बार पार्षद बनी हैं। भावना से पहले उनके पति पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू भी इसी वार्ड से पार्षद रहे। इस तरह वार्ड के पार्षद चुनाव में पति व पत्नी की मिलाकर यह हैट्रिक जीत है। भावना बिट्टू ने कहा कि वार्ड में उनके कार्यकाल व उससे पहले पति पवन बिट्टू के कार्यकाल में वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए और वार्ड लोगों की दी समस्याओं व मांगों का समाधान कराया गया।
इससे वार्डवासी खुश हैं, इसलिए वार्ड से उनके खिलाफ पार्षद चुनाव लड़ने के लिए एक ही नाम सामने आया। वह एक नाम भी वापस ले लिया गया। अब दूसरी बार मिली वार्ड पार्षद की जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाएंगे। वार्ड में जो काम रह गए हैं, उन्हें पूरा कराने के साथ वार्ड को सुंदर व विकसित बनाएंगे।
विज्ञापन

भावना के पति पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने कहा कि भावना व उससे पहले उन्होंने सदन में वार्ड की हर समस्या व मांग रखी और उनके प्रस्ताव मंजूर कराए। भावना के कार्यकाल में भी करीब 70 करोड़ रुपये के गलियों-सड़कों, नाले-नालियों, पार्कों सहित अन्य निर्माण कार्य कराए। सफाई व स्ट्रीट लाइट की दिक्कतें भी दूर कीं। अभी भी काफी काम मंजूर हैं, जो अनुमान बनाने से लेकर निविदा प्रक्रिया में हैं। चुनाव बाद इन कामों के साथ वार्ड के लिए नए विकास कार्य भी सिरे चढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें