फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीवरेज का कनेक्शन न होने से ग्रामीण नाराज

Thu, 20 Feb 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। लक्कड़मय प्रतापपुर में दो साल से सीवरेज का कनेक्शन न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सही निकासी न होने के कारण नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। इससे ग्रामीणों में बीमारियां फैलने का भय है। लक्कड़मय प्रतापपुर में करीब दो साल पहले एक सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था।
सीवरेज का काम तो पूरा हो गया, लेकिन दो साल बाद भी उसका कनेक्शन नहीं हो पाया। यह काम ठेकेदार ने बीच में छोड़ दिया और दोबारा काम शुरू नहीं किया गया। ऐसे में नालियों व गलियों का गंदा पानी नाले से ओवरफ्लो होकर घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन

इससे जहां गंदगी फैल रही है, वहीं बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। विभाग ने अधूरे काम की ठेकेदार को पूरी पेमेंट कर दी है। जिस पर ग्रामीण इसका विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार व कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे पंचायती राज विभाग के एक्सईएन लव कुमार ने कहा कि लक्कड़मय प्रतापपुर में सीवरेज का कनेक्शन नहीं हुआ उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वे एसडीओ को कनेक्शन करवाने के निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि इस काम की पेमेंट कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें