फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस जोड़ रही गैंगवार की हर कड़ी, कई संदिग्ध हिरासत में

Tue, 31 Dec 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर गैंगवार में तीन युवकों की मौत होने के बाद पुलिस फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश में दबिश दे रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारी की पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस एक-एक कड़ी को जोड़कर खुलासा करने का प्रयास कर रही है। उधर, जेल से भी सुराग खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रादौर क्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में वीरवार को जिम के बाहर फायरिंग हुई थी। फायरिंग में शराब के कारोबार से जुड़े तीन युवकों की मौत हो चुकी है। वारदात का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। डीपीजी खुद इस पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसलिए आसपास के जिलों की पुलिस टीमों को भी मामले की जांच के लिए लगाया गया है।
यमुनानगर पुलिस ने इस मामले में पहले ही दिन दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया था। जो पहले से ही शराब कारोबारियों से रंजिश रखते थे। इन संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में संदिग्धों ने कुछ जानकारी पुलिस को दी है। जिसे पुख्ता करने के लिए अलग-अलग प्रदेशों में पुलिस की टीमों को भेजकर दबिश दी जा रही है। माना जा रहा है कि इस घटना का पुलिस जल्द ही खुलासा कर देगी।

कथा में उपस्थित श्रद्धालु कथा का आनंद लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें