फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में आग लगने से प्लाई और सामान जला

विज्ञापन
फैक्टरी में आग लगने से जला सामान व प्लाई। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खजूरी रोड स्थित जगधात्री प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपये की मशीनरी, प्लाई व कच्चा माल जल गया। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्टरी के मैनेजर बीएल सैनी ने बताया कि मंगलवार की रात को लगभग नौ बजे के करीब शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इसके बाद आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी बंद होने के कारण वहां कोई मजदूर नहीं था, जिससे जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी बंद होने के कारण आग का पता भी देरी से लग पाया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फैक्टरी में लगी लाखों की मशीनें, प्लाई बनाने के लिए रखा लाखों रुपये का कच्चा माल व तैयार प्लाई जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें