फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट हड़पने पर उन्नीस पर केस

Fri, 11 Oct 2013 12:25 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी शहर पुलिस ने एसडीएम एवं हुडा के इस्टेट ऑफिसर डा. आदित्य दहिया की शिकायत पर रिजर्व कोटे में एक से अधिक प्लाट खरीदने के मामले में 19 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


एसडीएम आदित्य दहिया ने बताया कि हुड्डा प्रशासन की ओर से जगाधरी के हुड्डा सेक्टर-15, 17 और 18 में एससी और बीसी कोटे के लिए कुछ प्लॉट आरक्षित किए गए थे। नियम के अनुसार पात्र व्यक्ति रिजर्व कोटे के तहत केवल एक ही प्लॉट खरीद सकता है, लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें शिकायत मिली थी कि उक्त रिजर्व प्लॉटों में से कई लोगों द्वारा गलत तरीके से एक से अधिक प्लॉटों को खरीद लिए गए हैं।

उन्होंने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की तो झज्जर के गांव जटवाड़ा निवासी करतार सिंह, कैथल के भयाना निवासी राजबीर सिंह, अंबाला के तंदवाली निवासी जेएस गोत्रा, गोबिंदपुरी निवासी बलबीर सिंह सैनी, कैथल जिले के देवबंध निवासी अनिल कुमार, सोनीपत के खरखौदा निवासी फतेह सिंह, कुरुक्षेत्र के ठोल निवासी रणधीर सिंह, कैथल के रिषी नगर निवासी सूबे सिंह, पंचकूला की गुरुकुल कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार, हिसार के सेक्टर-13 निवासी हरी सिंह, गुड़गांव निवासी अमित देसवाल, जगाधरी के राजा साहब मोहल्ला निवासी सोमनाथ शर्मा, बहादुरगढ़ के सेक्टर-दो निवासी सतबीर सिंह पुनिया, भिवानी के दुर्जनपुर निवासी राजेंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र सेक्टर-13 निवासी आरएमपी सिंह, चंडीगढ़ के सेक्टर-15बी निवासी राकेश चड्ढा, महिंद्रगढ़ के नारनौल के गांव रघुनाथपुरा निवासी भूप सिंह, जगाधरी हुड्डा सेक्टर-17 निवासी रमेश कुमार और अंबाला कैंट के दिलीप नगर निवासी रामजी लाल ने अवैध तरीके से एक से अधिक प्लॉट खरीदे हुए मिले।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने एसडीएम आदित्य दहिया की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। हुडा चौकी प्रभारी एएसआई पृथ्वी सिंह का कहना है कि उन्हाेंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें