फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के मंच पर कलाकारों को पीटा

Fri, 11 Oct 2013 12:19 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के रायपुर कॉलोनी मेें चल रही रामलीला के मंच पर बुधवार रात दर्जनभर युवकाें ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आरोपियों ने रामलीला में जटायु, श्री राम, हनुमान, लक्ष्मण समेत अन्य पात्रों की भूमिका निभा रहे आधा दर्जन कलाकारों के  साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। कलाकारों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां जटायु समेत चार कलाकारों की हालत गंभीर हुई है।
विज्ञापन


 पुलिस ने रामलीला क्लब के प्रधान अशोक कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। युवा शक्ति दल रामलीला क्लब की ओर से शादीपुर की रायपुर कॉलोनी में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रोजाना की तरह बुधवार रात को भी रामलीला का मंचन चल रहा था। इस दौरान कुछ कलाकार स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे थे और कुछ कलाकार स्टेज के पीछे मेकअप रूम में अपनी तैयारियों में लगे थे। जब मंच पर श्रीराम द्वारा हनुमान को सीता की खोज के लिए अंगूठी देकर भेजने का दृश्य चल रहा था तो शादीपुर गांव के दर्जनभर युवक हाथों में डंडे और अन्य हथियार लेकर रामलीला के स्टेज पर चढ़ गए।

 आरोपियों ने वहां मौजूद जटायु, श्री राम, हनुमान, लक्ष्मण व अन्य पात्रों की वेशभूषा में खड़े पात्रों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर क्लब के प्रधान अशोक शर्मा और स्टेज सचिव जब वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान हमले में जटायु बने नेत्रपाल, लक्ष्मण का पात्र बने प्रिंस शर्मा, राम का किरदार निभा रहे राजीव, हनुमान का पात्र बने राजेश शर्मा, राजा सुग्रीव का पात्र बने उमेश मेहता, स्टेज सचिव नितिन शर्मा, क्लब प्रधान अशोक शर्मा घायल कर दिया। यह देखकर दर्शकों की भीड़ स्टेज पर पहुंची तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बरखा राम अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में घायल सभी कलाकारों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां जटायु के पात्र की भूमिका निभा रहे नेत्रपाल, लक्ष्मण का पात्र बने प्रिंस शर्मा, राम का किरदार निभा रहे राजीव, हनुमान का पात्र बने राजेश शर्मा की गंभीर हालत बनी है। पुलिस ने रामलीला आयोजक युवा शक्ति दल रामलीला क्लब के प्रधान अशोक शर्मा की शिकायत पर प्रयास, रिंकू, हरजीत, सुनील, काका, गुलशन, प्रयास, मोनू समेत नौ लोगों पर केस दर्जकर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवा शक्ति दल रामलीला क्लब के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों में से कुछ युवक पिछले कई दिन से हरकतें कर रहे थे। मंगलवार को भी आरोपियों ने दर्शकों पर बजरी और कंकर फेंके थे। उस समय स्वयंसेवकों ने उन्हें समझाया था। बुधवार रात को आरोपी पहले से मारपीट करने का प्लान बनाकर आए थे।

धार्मिक संगठनों ने जताया खेद
विश्व हिंदू परिषद के उदयबीर शास्त्री और रामबीर, बजरंग दल के सोमपाल, सनातन धर्म के शिव प्रताप बजाज आदि ने रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों पर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होेंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

सहमे हैं कलाकार और दर्शक
रामलीला में हुए हमले के बाद से ही जहां रामलीला के कलाकार सहमे हैं, वहीं  रामलीला के दर्शकों में दहशत का माहौल है। हमले के दौरान कुछ दर्शक डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। कलाकारों और आयोजकों का कहना है कि हमलावरों ने हमले के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इससे वह सहमे हैं। उन्हाेंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे रोड जाम
रामलीला के कलाकारों और आयोजकों का कहना है कि यदि हमलावरों का जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह रोड जाम करेंगे। उनका कहना है कि वह लोग हर साल यहां पर रामलीला करते हैं। इस बार कुछ युवक उन्हें तंग कर रहे हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

नौ के खिलाफ मारपीट का केस
सदर थाना प्रभारी बरखा राम का कहना है कि रामलीला क लाकारों पर हमला करने के आरोप में उन्हाेंने नौ लोगों को नामजद करते हुए मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई है, जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें