फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमीन के नाम पर पेट्रोल पंप मालिक से 25 लाख रुपये ठगे

Sat, 05 Apr 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। राजस्थान में पेट्रोल पंप लगाने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने बस स्टैंड के नजदीक स्थित राणा फिलिंग स्टेशन के मालिक विक्रम राणा से 25 लाख रुपये ठग लिए। शहर पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक 25 बीघा जमीन का सौदा दो करोड़ में हुआ था लेकिन जिसने रुपये लिए, वह जमीन का असल मालिक नहीं था।
विज्ञापन


सरोजनी कॉलोनी निवासी विक्रम राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बस स्टैंड के पास राणा फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। वह राजस्थान में भी पेट्रोल पंप खोलना चाहते थे, इसके लिए वह जमीन की तलाश कर रहे थे। साल 2021 में राजस्थान में खनन का कारोबार करने वाला मुकेश कुमार उनके संपर्क में आया। उसने बताया कि उसके पास 25 बीघा जमीन है। वह जमीन देखने गए तो वह उन्हें पसंद आ गई। इसके बाद दो करोड़ रुपये में जमीन का सौदा हो गया और उन्होंने बतौर बयाना 25 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद रजिस्ट्री का समय तय हो गया। आरोप है कि जब उन्होंने बाकी रकम लेकर रजिस्ट्री करने को कहा तो मुकेश टाल मटोल करने लगा। इस दौरान उन्हें पता चला कि जो जमीन उन्हें दिखाई थी वह मुकेश की नहीं बल्कि सौपत किछड़ की है। सौपत से संपर्क किया तो उसने उन्हें महावीर से मिलवाया। आरोप है कि वह तीनों के चक्कर काटता रहा लेकिन आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। उसने मुकेश से रुपये मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिय। इसके बाद उसने थाना शहर में सौपत किछड़, मुकेश व महावीर के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें