यमुनानगर सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव अमादलपुर के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल और दो कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीआईए वन पुलिस टीम के प्रभारी वरिंद्र वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ अमादलपुर के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव नानोता निवासी शिव पांचाल के नाम से हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।