फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थड़ा तोड़ने वाले ने मांगी लिखित माफी, खुल गई दवा की दुकानें

Fri, 30 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में तोड़ा गया दवा की दुकान का थड़ा। दुकानदार - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। दवा विक्रेता संदीप जैन की दुकान के थड़े पर तोड़फोड़ के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज दवा विक्रेताओं ने बुधवार की रात आठ बजे दुकानें बंद कर दीं। आरोपी की ओर से थाने में लिखित माफीनामा देने पर वीरवार दोपहर दो बजे दुकानें खोल दी गईं।
संदीप जैन ने बताया कि बुधवार सुबह पड़ोसी ने उन्हें दुकान का थड़ा टूटा होने की सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची तो कार नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान नौशहरा निवासी सुनील के रूप में हुई। संदीप जैन ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक कार्रवाई नहीं होने पर दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया था। थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद राजीनामा हो गया है। इस दौरान विनीत कपूर, अनुज, भवेश घई, संदीपस रंजीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें