फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवा दिवस पर किया सूर्य नमस्कार

Tue, 13 Jan 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
योगशाला पांजुपुर में सूर्य नमस्कार करते ग्रामीण। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती पर योगशाला करवाई गई। कार्यक्रम हरियाणा योग आयोग और जिला आयुष विभाग की ओर से करवाया गया। इस दौरान लोगों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम योगशाला पांजुपुर में हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य मुख्यातिथि रहे।
इस दौरान डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि युवाओं के लिए चेतना और आत्मबल का प्रतीक भी हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक वाक्य- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आज के युवा को इस मंत्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग भारत की प्राचीन पद्धति है और हमारे ऋषि मुनियों एवं कृषि संस्कृति की अमूल्य देन है, योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, अपितु मन, बुद्धि और आत्मा को भी सशक्त करता है। उन्होंने बताया कि विगत चार वर्षों से 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 12 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती तक एक माह तक यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनीश, योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी, आयोग से कार्यक्रम निदेशक प्रियंका, नीरज सहित योग सहायक, योग प्रशिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें