रादौर। जेएमआईटी संस्थान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान संस्थान निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने विद्यार्थियों को स्वदेशी के महत्व व स्वदेशी संकल्पों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से किसानों, निर्माताओं इत्यादि के उत्थान के लिए स्वदेशी का प्राथमिकता के आधार पर उपयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान खेल प्रभारी डॉ. उमेश पाल सिंह, खेल अधिकारी डॉ. गुलशन, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. एलएस रीन, प्राची सेठ, एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी डिंपल सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद