फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोगों ने कृषि मंत्री के समक्ष रखीं समस्याएं

Sat, 20 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर, जोड़ियों व मंडेबरी गांवों में जनसमस्या को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोगों ने जो समस्याएं उनके समक्ष रखी है, वह उन्हें पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
मंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़ा दो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ-साथ देश के महापुरुषों की जयंती मनाने के लिए शुरू किया गया है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 को मदनलाल ढींगरा, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय व 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश व देश में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें