संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार देर शाम जय सिटी के लोगों ने कैंडल मार्च निकला। इस दौरान हमले में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मार्च के दौरान महिलाओं, पुरुषों सहित बच्चों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
जय सिटी प्रधान मांगेराम ने कहा कि सभी को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को करारा जवाब दे। आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने चाहिए। यह कैंडल मार्च शिव मंदिर से शुरू होकर गुरुद्वारा सिंह सभा जय सिटी में संपन्न हुआ।
वहां हमले में मारे गए लोगों के लिए अरदास की गई। मौके पर जय सिटी के प्रधान मांगे, रामकुमार, मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता, गुरुद्वारा सिंह सभा जय सिटी के प्रधान राजेंद्र सिंह चावला, नरेंद्र अग्रवाल, चंद्र धीमान, संजय भारद्वाज, सतीश अरोड़ा, पूर्व प्रधान राजेश कौशल, चंद्रशेखर भाटिया मौजूद रहे।