फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से खुशनुमा हुए मौसम का लोगों ने लिया आनंद

Thu, 10 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बुधवार सुबह एकाएक आसमान में बादल छा गए। दोपहर को हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ देर के लिए सही, लेकिन आधे घंटे की बारिश जरूर हुई। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम सुहावना हो गया। धूप न निकलने से लोगों ने खुशनुमा मौसम का खूब आनंद लिया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी और उमस दोनों का ही सामना नहीं करना पड़ा। दो दिन से बादल छाने व बुधवार को को हुई बूंदाबांदी की वजह से जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है।
विज्ञापन

बुधवार को को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 34 व 28 डिग्री था। उमस भी लोगों को परेशान कर रही थी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि लोगों व किसानों को हताश होने की जरूरत नहीं है। अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे फसलों को फायदा होगा। जिले में इस बार लगभग 1.80 लाख एकड़ क्षेत्र में धान की रोपाई की गई है। लगभग सभी किसान खेतों में धान की रोपाई कर चुके हैं।
विज्ञापन

अब कुछ प्रतिशत एरिया में ही धान की रोपाई होनी बाकी है। सप्ताहभर से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में बारिश न होने से धान की फसल पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि रोपाई के समय धान को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। खेत में जितना ज्यादा पानी होगा धान का पौधा जमीन में उतनी ज्यादा पकड़ करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें