फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने मंत्री ने नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की ओर से बुधवार को रादौर में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्परों ने सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री व महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की कि आंगनबाड़ी वर्कर व सहायिका को माननीय गुजरात कोर्ट के अनुसार सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। 2018 व 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा सुपरवाइजर के पदों को वर्करों से भरने का 50 प्रतिशत का वादा पूरा किया जाए। प्ले स्कूल का काम करने वाली वर्करों को अध्यापिका का वेतनमान दिया जाए इत्यादि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान सर्वजीत कौर, शिवानी सुपरवाइजर, रेनू मेहता, सुनीता मक्कड, कुसुमलता, निशा मंधार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें