फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से लोगों को परेशानी, घरों में घुसा पानी

Mon, 26 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून से पहले ही बारिश ने शहर के जलनिकासी के प्रबंधों का हाल बयां कर दिया। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि आंधी के साथ जगाधरी में 118 एमएम बारिश से निचले इलाकों में रात से रविवार सुबह तक डेढ़-दो फीट तक जलभराव रहा। नाले-नालियों व सीवरेज का पानी कई घरों में भी घुस गया। जलभराव में वाहन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं चार पेड़ और तीन खंभे गिर गए। इसके अलावा छह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। मॉडल टाउन व आसपास के पॉश क्षेत्रों सहित शहर की रिहायशी कॉलोनियों, मोहल्लों व गांवों में भी जलभराव व उसके बाद कीचड़ के हालात रहे।
विज्ञापन

रेलवे के अंडरपास सहित हाईवे व अन्य मार्ग भी डेढ़-दो फीट तक जलमग्न रहे, जिस बीच कई वाहन खराब होकर बंद पड़ गए। वाहनों को चालक राहगीरों की मदद से धकेलते दिखे। बारिश से रात में जगह-जगह बिजली आपूर्ति भी बंद रही, जिससे रातभर अंधेरा छाया रहा।
शहर में चारों ओर जलभराव और उसके बाद कीचड़ के हालात देख लोगों ने नगर निगम व पब्लिक हेल्थ के काम पर सवाल उठाए। इस पर काफी लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी भड़ास निकाली। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल भान ने कहा कि माहभर से नगर निगम नाले-नालियाें व पब्लिक हेल्थ सीवरेज सफाई में लगा है। इस काम पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, बावजूद इसके शहर में जलभराव हुआ। मानसून में लगातार बारिश होने पर हालात और बिगड़ेंगे।
विजय कॉलोनी के विकास जैन ने कहा कि उनकी विजय कॉलोनी, लाजपत नगर में हर साल मानसून में तीन फीट तक जलभराव होता है, पर इस बार मानसून से पहले ही बारिश में दो फीट जलभराव हुआ। नगर निगम नाले-नालियों व पब्लिक हेल्थ सीवरेज सफाई के दावे कर रहा हैं। धरातल पर नाले-नालियां व सीवरेज गंदगी से जाम हैं। इस बारिश से सबक लेकर दोनों विभागों को मानसून से पहले जलनिकासी के हालत सुधारने होंगे।
इन स्थानों पर डेढ़-दो फीट तक जलभराव

जगाधरी में गुरु अर्जुन नगर, दुर्गा गार्डन, जगाधरी रेलवे रोड, बूड़िया गेट रोड, पथरावाला बाजार, टाउन हाल, सिविल रोड, प्रकाश चौक रोड, देवीभवन बाजार रोड व यमुनानगर में आजादनगर की पश्चिमी यमुना नहर की पटरी से लगती गलियों, शांति कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, मॉडल टाउन के साथ शक्तिनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, टैगोर गार्डन, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, गुलाबनगर व कैंप की विभिन्न कॉलोनियों में बारिश से रात से रविवार से सुबह तक डेढ़-दो फीट जलभराव रहा। इससे यहां लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

जलभराव खत्म करने में जुटे रहे निगमकर्मी 

जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मी रविवार अलसुबह से ही नालों से कचरा निकालने में डट गए। बारिश के दौरान भी निगम कर्मचारी नालों के चेंबर व जालियों से कचरा निकालकर पानी की निकासी करते रहे। निगम कर्मियों के इन प्रयासों से शहर में जलभराव की स्थिति अधिक समय तक नहीं रही। मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर बारिश में जलभराव से निपटने को निगम सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में हर वार्ड में टीमें बनाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें