फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने ठेकेदार को फटकारा, पार्षदों से मांगी रिपोर्ट

Mon, 26 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश से हुए जलभराव का जायजा के लेने के लिए मेयर सुमन बहमनी शहर का दौरा किया। जलभराव के हालात देख नालों की सफाई का काम करने वाले ठेकेदार को फटकार भी लगाई। मेयर ने पार्षदों से भी उनके वार्डाें में हुए जलभराव की रिपोर्ट मांग ली। मेयर ने निगम कमिश्नर अखिल पिलानी को नालों की सफाई में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मेयर बहमनी ने पहले मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के साथ जोन-एक में जगाधरी, सेक्टर 17 के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। जिमखाना क्लब, प्रोफेसर कॉलोनी, शक्ति नगर, स्टॉर्म वाटर लाइन, मॉडल टाउन, वेयर हाउस, टैगोर गार्डन व अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति जांची। सफाई निरीक्षकों व षठेकेदार को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

मेयर ने ठेकेदार को फटकार लगाई और नालों की सफाई में तेजी लाकर जल्द सफाई कार्य निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएसआई अनिल नैन के साथ जोन-दो के लाजपत नगर, विश्वकर्मा चौक, चांदपुर पुलिया, वर्कशॉप रोड सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। जिन लोगों के घर के अंदर जलभराव था, उनके घर जाकर भी मेयर ने उनकी समस्या सुनी। मेयर सुमन बहमनी को जिमखाना क्लब रोड से पंचायत भवन से होते हुए कन्हैया साहिब चौक से निकल रही स्टॉर्म वाटर लाइन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह लाइन ब्लॉक मिली। इसमें गंदगी, कचरा, मलबा व अन्य सामान गिरा पड़ा था। मेयर बहमनी ने संबंधित अधिकारियों को इस स्टॉर्म वाटर लाइन को तुरंत खोलकर सफाई कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें